Aniruddhacharya Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं अनिरुद्धाचार्य जी महाराज, यूट्यूब से होती है करोड़ों की कमाई

Aniruddhacharya Net Worth: अनिरुद्धाचार्य जी महाराज एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं. मध्यप्रदेश से आने वाले महाराज जी की मासिक आय लगभग ₹45 लाख बताई जाती है. वे धार्मिक आयोजनों, यूट्यूब और दान कार्यों के जरिए करोड़ों लोगों से जुड़े हुए हैं.

Aniruddhacharya Net Worth: भारत की आध्यात्मिक परंपरा में अनिरुद्धाचार्य जी महाराज एक जाना-पहचाना नाम हैं. श्रीमद्भागवत कथा और रामकथा जैसे धार्मिक आयोजनों के ज़रिए उन्होंने करोड़ों भक्तों के दिलों में अपनी जगह बनाई है. एक आध्यात्मिक गुरु होने के साथ-साथ वे आज एक प्रभावशाली सोशल मीडिया पर्सनैलिटी भी बन चुके हैं. ऐसे में उनके अनुयायियों और प्रशंसकों के मन में अक्सर यह सवाल आता है — आखिर महाराज जी की कुल संपत्ति कितनी है?

जन्म और प्रारंभिक जीवन

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जन्म 27 सितंबर 1989 को मध्यप्रदेश के दमोह ज़िले के रिनवझा गांव में हुआ था. साल 2024 के अनुसार उनकी उम्र 35 वर्ष है. आध्यात्मिक जगत में उनका झुकाव बचपन से ही दिखने लगा था और इसी मार्ग पर चलते हुए उन्होंने साल 2019 में अपना आश्रम स्थापित किया, उस समय उनकी उम्र 30 वर्ष थी.

कमाई के मुख्य स्रोत

महाराज जी की आय के कई स्रोत हैं. वे धार्मिक कथाएं करते हैं, देश-विदेश में आयोजनों में हिस्सा लेते हैं और साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी उनकी जबरदस्त पकड़ है.

  • मासिक आय: मीडिया रिपोर्ट्स और ऑनलाइन स्रोतों के अनुसार, अनिरुद्धाचार्य जी की मासिक आय करीब ₹45 लाख आंकी गई है.
  • यूट्यूब इनकम (Youtube Earning): उनके यूट्यूब चैनल से ही हर महीने ₹2 लाख से अधिक की कमाई होती है. उनके वीडियो लाखों लोगों द्वारा देखे जाते हैं, जिनसे ऐड रेवेन्यू के साथ-साथ लाइव डोनेशन और प्रमोशन जैसी सुविधाओं से भी आमदनी होती है.
  • डोनेशन और कथा आयोजनों से आय: धार्मिक आयोजनों में कथा करने के लिए उन्हें विशेष आमंत्रण दिया जाता है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और आय दोनों में इज़ाफा होता है.

दान और सेवा भावना

भले ही उनकी कमाई लाखों में हो, लेकिन अनिरुद्धाचार्य जी खुद कहते हैं कि वे अपनी आय का बड़ा हिस्सा दान और जनकल्याण कार्यों में लगाते हैं. उनके द्वारा संचालित कई सेवाकार्य जैसे भंडारे, गौशाला, ज़रूरतमंदों की सहायता, और शिक्षा से जुड़े कार्य. इस बात का प्रमाण हैं कि वे केवल धर्म प्रचार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज सेवा में भी उतना ही योगदान दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर प्रभाव

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की लोकप्रियता सिर्फ़ कथा मंचों तक सीमित नहीं है. वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. उनके फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उनके विचारों और प्रवचनों से प्रेरणा लेते हैं.

Also Read: कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बॉय मुथैया मुरलीधरन, क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >