Akasa Air: अकासा एयर ने दिल्ली से शुरू की अपनी पहली उड़ान, जानिए क्या है कंपनी की आगे की योजना

Akasa Air: अकासा एयरवेज ने दिल्ली हवाई अड्डे से बेंगलुरु के लिए अपनी पहली व्यावसायिक उड़ान भरी. अकासा एयरलाइन घरेलू उड़ान नेटवर्क में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटा हुआ है. इस विमानन कंपनी ने दो महीने पहले अपनी परिचालन उड़ान शुरू की है.

Akasa Air: अकासा एयर ने अपनी पहली कमर्शियल उड़ान भर ली है. शुक्रवार यानी आज अकासा एयरवेज ने दिल्ली हवाई अड्डे से बेंगलुरु के लिए अपनी पहली व्यावसायिक उड़ान भरी. इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक, अकासा एयरवेज की फ्लाइट दिल्ली से सुबह 11:40 बजे उड़ान भरनी और दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर बेंगलुरु पहुंची.

अकासा एयरलाइन घरेलू उड़ान नेटवर्क में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटा हुआ है. इस विमानन कंपनी ने दो महीने पहले अपनी परिचालन उड़ान शुरू की है. अभी अकासा की ओर से 30 दैनिक उड़ानें संचालित की जा रही है. अब ��िल्ली के साथ अकासा एयरलाइन भारत के कई प्रमुख मेट्रो शहरों को जोड़ने के काम में जुटी है.

सेवा विस्तार में लगी है कंपनी: गौरतलब है कि अकासा एयरलाइन ने इसी साल अगस्त महीने में अपना परिचालन शुरू किया था. एयरलाइन जल्द ही अपनी सेवा विस्तार करने में लगी है. अगले साल अकासा एयरलाइन अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने की योजना बना रही है. वहीं, कंपनी अपने बेड़े में विमानों की संख्या भी बढ़ाने में लगी है. कंपनी अपने बेड़े में डेढ़ दर्जन और विमान को शामिल कर रहा है.

कंपनी खरीद रही है और विमान: बता दें, अकासा कंपनी हर दिन 30 उड़ानें संचालित करती है. कंपनी अगले साल तक और 18 विमान खरीदने का प्लान बना रही है. यह नहीं कंपनी ने 72 बोइंग 737-800 मैक्स विमानों को भी ले रही है. इसके अलावा कंपनी ने ऐलान किया है कि यात्री अपने साथ अपने पालतू जानवरों को भी ले जा सकते हैं. हालांकि कंपनी ने इसके लिए कुछ नियम जरूर बनाएं हैं. बता दें, 15 अक्टूबर से अकासा एयरलाइन में बुकिंग शुरू होगी और नवंबर से यात्रा के दौरान पालतू जानवरों को साथ ले जाने की इजाजत होगी.

Also Read: Pets In Flight: इस एयरलाइन में पालतू जानवरों को भी ले जाने की मिलेगी इजाजत, नवंबर से शुरू होगी यात्रा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >