Lockdown in india: क्या आगे बढ़ेगा लॉकडाउन ? एयर इंडिया के इस बयान से मिल रहे हैं संकेत

Lockdown in india: क्या भारत में लॉकडाउन की अवधि बढा दी जाएगी ? यह सवाल अभी देश के हर नागरिक के दिमाग में है. लॉकडाउन को और आगे बढ़ाए जाने की आशंकाओं को बीते दिनों सरकार ने हालांकि खारिज किया था, लेकिन एक ऐसी खबर आयी है जिसके बाद इसकी अवधि बढ़ने को लेकर फिर अटकलें तेज हो गयी है.

Lockdown in india: क्या भारत में लॉकडाउन की अवधि बढा दी जाएगी ? यह सवाल अभी देश के हर नागरिक के दिमाग में है. लॉकडाउन को और आगे बढ़ाए जाने की आशंकाओं को बीते दिनों सरकार ने हालांकि खारिज किया था, लेकिन एक ऐसी खबर आयी है जिसके बाद इसकी अवधि बढ़ने को लेकर फिर अटकलें तेज हो गयी है. दरअसल, एयर इंडिया के शुक्रवार के एक बयान से ऐसा लग रहा है कि इसे और आगे बढ़ाया जाएगा. सरकारी एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि 30 अप्रैल तक तमाम डॉमेस्टिक तथा इंटरनैशनल रूट्स पर बुकिंग को बंद कर दिया गया है. 14 अप्रैल के बाद की बुकिंग के लिए हम फैसले की प्रतीक्षा में हैं. एयरलाइंस के इस बयान से यह स्पष्ट है कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने की पूरी संभावना है.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए सरकार ने 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है, जो 14 अप्रैल को खत्म होगा. इधर, विस्तारा एयरलाइंस की ओर से भी एक बयान सामने आया है जिसमे उसने कहा है कि अब वह 15 अप्रैल और उसके बाद के लिए बुकिंग शुरू करने जा रही है. हालांकि, एयरलाइन ने यह भी साफ तौर पर कहा है कि यदि मंत्रालय से कोई अधिसूचना आती है तो वह उसके अनुसार आगे का कदम उठाएगी.

Also Read: coronavirus : अमेरिका-स्पेन के छूट रहे हैं पसीने, कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 50,000 पार सरकार की ओर से यह आया था बयान

सोशल मीडिया में कई तरह की खबरें चल रहीं थीं जिसके बाद केंद्र सरकार ने साफ किया था कि कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में जारी 21 दिनों का लॉकडाउन आगे बढ़ाने का विचार नहीं है. कैबिनेट सेक्रटरी राजीव गाबा ने 30 मार्च को साफ किया था कि सरकार लॉकडाउन को आगे बढ़ाने नहीं जा रही है.

पीएम मोदी की अपील

कोरोना वायरस को पराजित करने की देश की ‘सामूहिक शक्ति’ को प्रदर्शित करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील की कि वे रविवार 5 अप्रैल को रात नौ बजे अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलायें. प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिये अपने 11 मिनट से ज्यादा के वीडियो संदेश में इस दौरान लोगों से सामाजिक दूरी को बनाये रखने की अपील भी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >