Hindenburg Research: हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर आया अदाणी ग्रुप का रिएक्शन

Hindenburg Research: अमेरिकी शोध और निवेश कंपंनी हिंडनबर्ग रिसर्च के द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब अदाणी ग्रुप की ओर से दिया गया है. जानें क्या कहा अदाणी ग्रुप ने

Hindenburg Research: अमेरिकी शोध और निवेश कंपंनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच और उनके पति पर अदाणी से जुड़ी विदेशी कोष में हिस्सेदारी होने का आरोप लगाया है. इस आरोप के बाद अदाणी ग्रुप का रिएक्शन सामने आया है. हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोप पर कहा गया है कि यह दुर्भावनापूर्ण है. हम अदाणी समूह के खिलाफ इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं, जो बदनाम करने की साजिश है. मामले की जांच की जा चुकी है, आरोप निराधार साबित हुए हैं. आरोपों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जनवरी 2024 में पहले ही खारिज कर दिया है. अदाणी ग्रुप ने कहा कि ये आरोप दुर्भावनापूर्ण और शरारत भरी है.

अदाणी समूह ने शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि हिंडनबर्ग के नए आरोप सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सूचनाओं का दुर्भावनापूर्ण तरीके से छेड़छाड़ पर आधारित है. ऐसा तथ्यों और कानून की अनदेखी करते हुए निजी मुनाफाखोरी के लिए पूर्व-निर्धारित निष्कर्षों पर पहुंचने के इरादे से किया गया है.

Read Also : Hindenburg Research: US कंपनी के आरोप पर SEBI प्रमुख ने कहा- सभी आरोप बेबुनियाद  

Adani Group ने सभी आरोप को किए खारिज

Adani Group की ओर से हिंडनबर्ग रिसर्च की नई रिपोर्ट को लेकर बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया- हम अपने ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं. यह केवल बदनाम करने का प्रयास मात्र है. हमें बदनाम करने वाले दावों की रि-साइक्लिंग ये है.

बुच दंपति की ओर से आरोप पर क्या कहा गया?

इससे पहले सेबी की प्रमुख माधवी बुच और उनके पति धवल बुच ने शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को शनिवार को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि उनका वित्तीय लेन-देन एक खुली किताब की तरह है. बुच दंपति की ओर से इस संबंध में एक बयान जारी किया गया. इसमें कहा गया कि आरोप दुर्भाग्यपूर्ण है. हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ सेबी ने कार्रवाई की है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है, उसने जवाब में उसने इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाकर बदनाम करने का प्रयास किया है.

Read Also : हिंडनबर्ग रिसर्च में SEBI प्रमुख माधवी बुच पर गंभीर आरोप, अदाणी घोटाले से बताया कनेक्शन, जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >