Adani Airports ने मुंबई एयरपोर्ट के लिए जुटाए 1 अरब डॉलर, भारत के एयरपोर्ट सेक्टर में पहली इन्वेस्टमेंट ग्रेड प्राइवेट बॉन्ड डील

Adani Airports ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण के लिए 1 अरब डॉलर जुटाए. यह भारत का पहला इन्वेस्टमेंट ग्रेड प्राइवेट बॉन्ड इश्यू है. इस डील से एयरपोर्ट के विकास, क्षमता विस्तार और 2029 तक नेट-जीरो एमिशन के लक्ष्य को गति मिलेगी.

Adani Airports: अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL), जो कि अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और भारत का सबसे बड़ा निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर है. और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) के लिए 1 अरब डॉलर (करीब 8,300 करोड़ रुपये) की फाइनेंसिंग हासिल की है.

इस फाइनेंसिंग स्ट्रक्चर में 750 मिलियन डॉलर के नोट्स शामिल हैं, जो जुलाई 2029 में परिपक्व होंगे और जिनका उपयोग रिफाइनेंसिंग के लिए किया जाएगा. साथ ही इसमें अतिरिक्त 250 मिलियन डॉलर जुटाने का भी विकल्प शामिल है. यह भारत के एयरपोर्ट सेक्टर में पहली इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटेड (IG) प्राइवेट बॉन्ड इश्यू है. यह डील अदाणी एयरपोर्ट्स के प्लेटफॉर्म की मजबूती और वैश्विक निवेशकों के भरोसे को दर्शाती है.

बड़े ग्लोबल निवेशकों की भागीदारी

इस सौदे का नेतृत्व Apollo द्वारा मैनेज किए गए फंड्स ने किया. साथ ही BlackRock, Standard Chartered जैसे प्रमुख वैश्विक निवेशकों ने भी इसमें भाग लिया. इससे यह स्पष्ट होता है कि दुनियाभर के निवेशकों का भरोसा भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर और अदाणी एयरपोर्ट्स के प्लेटफॉर्म पर लगातार मजबूत हो रहा है.

MIAL के लिए मजबूती मिलेगी

इस फाइनेंसिंग से MIAL के कैपिटल एक्सपेंडिचर प्रोग्राम में तेजी आएगी. मुंबई एयरपोर्ट का आधुनिकीकरण, क्षमता विस्तार, डिजिटलाइजेशन और टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन के काम को इससे बढ़ावा मिलेगा. साथ ही MIAL के नेट-जीरो एमिशन के लक्ष्य (2029 तक) में भी मदद मिलेगी.

फाइनेंशियल अनुशासन और कैपिटल एफिशिएंसी पर फोकस

AAHL के CEO अरुण बंसल ने कहा, “यह डील हमारे प्लेटफॉर्म की ताकत, मुंबई एयरपोर्ट की मजबूत फंडामेंटल्स और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. यह सौदा बताता है कि हम ग्लोबल कैपिटल मार्केट से फंड जुटाने में कितने सक्षम हैं.”

Adani Airports: कानूनी सलाहकारों की भूमिका

इस डील में A&O, Shearman और Cyril Amarchand Mangaldas ने MIAL के लिए और Milbank LLP तथा Khaitan & Co. ने निवेशकों के लिए कानूनी सलाहकार की भूमिका निभाई.

Also Read : 2.3 करोड़ की इनामी राशि के साथ स्टार्टअप चैलेंज शुरू, इन सेक्टर्स के स्टार्टअप्स करें आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >