Aaj Ka Sona Chandi Bhav: सोने-चांदी के दाम में फिर आई तेजी, जानें 11 अप्रैल को क्या हैं ताजा रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 11 April 2026: सोने और चांदी की कीमतों में आज मामूली बढ़त दर्ज की गई है. चांदी अब 2,60,100 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है. अपने शहर के रेट्स जानने के लिए ये आर्टिकल अंत तक पढ़ें.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 11 April 2026: भारतीय सर्राफा बाजार अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. हफ्ते के आखिरी दिनों में भारतीय सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ गई है. आज यानी 11 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में थोड़ी तेजी देखने को मिल रही है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए भाव कल शाम बाजार बंद होने के समय और आज सुबह की शुरुआती कीमतों के आधार पर हैं. जहां सोने के दाम कल के मुकाबले थोड़े बढ़े हैं, वहीं चांदी की चमक भी आज तेज नजर आ रही है. 

आज सोने का क्या है हाल?

सोने की कीमतों में आज प्रति ग्राम 1 रुपये की मामूली बढ़त दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना 15,236 रुपये प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है. ग्लोबल लेवल पर डॉलर की कमजोरी और जियो पॉलिटिकल बदलावों के कारण सोने को सहारा मिल रहा है. एक्स्पर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में अगर अंतरराष्ट्रीय हालात सुधरते हैं, तो कीमतों में और बदलाव दिख सकता है. 

आज का सोने का रेट टेबल (प्रति 10 ग्राम):

कैरेटआज का भाव (11 अप्रैल)कल का भाव (10 अप्रैल)बदलाव
24 कैरेट₹1,52,360₹1,52,350+₹10
22 कैरेट₹1,39,660₹1,39,650+₹10
18 कैरेट₹1,14,270₹1,14,260+₹10
सोर्स: गुडरिटर्न्स

विभिन्न शहरों में आज सोने का भाव (1 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
मुंबई₹15,236₹13,966₹11,427
दिल्ली₹15,251₹13,981₹11,442
चेन्नई₹15,410₹14,126₹11,776
कोलकाता₹15,236₹13,966₹11,427
बेंगलुरु₹15,236₹13,966₹11,427
पटना₹15,464₹14,175₹11,598
रांची₹15,464₹14,175₹11,598
सोर्स: गुडरिटर्न्स

चांदी की चमक बढ़ी या घटी?

चांदी के खरीदारों के लिए आज कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिल है. चांदी की कीमत में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त हुई है, जिससे अब यह 2,60,100 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है. इंडस्ट्रियल डिमांड और सेफ इनवेस्टमेंट के रूप में चांदी अभी भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. 

आज का चांदी का रेट टेबल: 

वजनआज का भावकल का भावबदलाव
1 ग्राम₹260.10₹260.00+₹0.10
100 ग्राम₹26,010₹26,000+₹10
1 किलोग्राम₹2,60,100₹2,60,000+₹100
सोर्स: गुडरिटर्न्स

विभिन्न शहरों में आज चांदी का भाव

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलोग्राम चांदी
मुंबई₹2,601₹26,010₹2,60,100
दिल्ली₹2,601₹26,010₹2,60,100
कोलकाता₹2,601₹26,010₹2,60,100
बेंगलुरु₹2,601₹26,010₹2,60,100
चेन्नई₹2,651₹26,510₹2,65,100
पटना₹2,650₹26,500₹2,65,000
रांची₹2,650₹26,500₹2,65,000
सोर्स: गुडरिटर्न्स

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें 11 अप्रैल को क्या है आपके शहर का हाल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >