आधार कार्ड से मिल रहा है लोन ? वो भी 2% ब्याज पर, जान लें सच्चाई

aadhar card se loan : आधार कार्ड को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसकी चर्चा लोग कर रहे हैं. मैसेज में कहा जा रहा है कि आधार कार्ड से लोन दिया जा रहा है. आप भी जानें क्या है इसकी सच्चाई

PIB Fact Check: आजकल आधार कार्ड (Aadhaar Card) का उपयोग लगभग हर सरकारी लाभ लेने के लिए किया जाता है, लेकिन आपको इसको लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. आप सोच रहे होंगे कि आखिर बात क्या है ? तो आइए आपको आगे की बात बताते हैं. दरअसल, बैंक खाता खोलने और लोन लेने के आवेदन के समय आधार कार्ड की जानकारी लोन लेने वाले को देनी होती है. आधार कार्ड को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जो चर्चा का केंद्र बना हुआ है. इस वायरल मैसेज में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड से 2 फीसदी सालाना ब्याज पर लोन दिया जा रहा है. यदि आपके पास भी आधार कार्ड से लोन लेने का ये मैसेज आया है तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है. सरकार की ओर से इस मैसेज की सच्चाई बतायी गयी है.

जानें क्या है वायरल मैसेज में?

मोबाइल यूजर के पास एक फर्जी मैसेज आ रहा है जिसमें पीएम योजना के तहत आधार कार्ड से 2% सालाना ब्याज पर लोन दिये जाने का दावा किया जा रहा है. इस मैसेज पर गौर करें तो इसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री योजना के तहत आधारकार्ड लोन 2% ब्याज पर मिल रहा है. यही नहीं 50% लोन माफ भी किया जा रहा है.

सरकार की ओर से क्या कहा गया

पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) के ट्विटर वॉल पर इस वायरल मैसेज की सच्चाई बतायी गयी है. PIB फैक्ट चेक की ओर से बताया गया है कि पीएम योजना के तहत आधार कार्ड से लोन दिये जाने का दावा फर्जी है. कृपया ऐसे फर्जी मैसेज को शेयर न करें. यह आपकी निजी जानकारी चुराने का भी प्रयास हो सकता है.

Also Read: Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने का ये रहा आसान तरीका

क्या आप भी करना चाहते हैं ऐसे वायरल मैसेज की सच्चाई

यहां चर्चा कर दें कि PIB Fact Check सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी मैसेज को सामने लाने का काम करती है. यदि आप भी किसी वायरल मैसेज का सच जानना चाहते हैं तो 918799711259 इस मोबाइल नंबर या socialmedia@pib.gov.in पर मेल करें और अपने मन में उठ रहे हर सवाल का जवाब जानें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >