कालेधन की सूचना से संबंधित 38000 इ-मेल मिले

मुंबई : वित्त मंत्रालय की तरफ से कालेधन के बारे में सूचना देने के लिए बनाये गये इ-मेल पते पर 38000 से अधिक सूचनाओं से संबंधित मेल मिले हैं. वहीं इन मेलों में सिर्फ 16 प्रतिशत को आगे की जांच के लिए भेजा गया है. यह खुलासा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सूचना के […]

मुंबई : वित्त मंत्रालय की तरफ से कालेधन के बारे में सूचना देने के लिए बनाये गये इ-मेल पते पर 38000 से अधिक सूचनाओं से संबंधित मेल मिले हैं. वहीं इन मेलों में सिर्फ 16 प्रतिशत को आगे की जांच के लिए भेजा गया है. यह खुलासा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सूचना के अधिकार (आरटीआइ) कानून के तहत पूछे गये सवाल के जवाब में हुआ.

आरटीआइ कार्यकर्ता जितेंद्र घडगे ने जारी इ-मेल पता ब्लैकमनीइंफो एट इंकमटैक्स डाट गोव डाट इन को मिली प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी मांगी थी. सीबीडीटी ने सात अप्रैल को दी सूचना में कहा कि इस पते पर कालेधन की सूचना से संबंधित कुल 38068 इ-मेल प्राप्त हुए हैं. इसमें से 6050 या करीब 16 प्रतिशत को आगे की जांच के लिये संबंधित आयकर महानिदेशकों को भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >