Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु की राजनीति में इस बार ‘धनबल’ की खूब चर्चा हो रही है. विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जब नामांकन भरे गए, तो एक नाम ने सबको चौंका दिया. लीमा रोज मार्टिन (Leema Rose Martin). लीमा रोज न केवल इस चुनाव की सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, बल्कि उनकी कुल संपत्ति का आंकड़ा अच्छे-अच्छों के पसीने छुड़ा दे.
कौन हैं लीमा रोज और क्या है इनका बैकग्राउंड?
लीमा रोज देश के मशहूर ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन की पत्नी हैं. वे पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं और AIADMK (अन्नाद्रमुक) के टिकट पर लालगुडी (Lalgudi) निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं.
हजार करोड़ के पार संपत्ति
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, लीमा रोज की कुल संपत्ति ₹1,049 करोड़ से ज्यादा है. उनकी दौलत का गणित कुछ इस तरह है:
- अचल संपत्ति (जमीन-मकान): लगभग ₹909.94 करोड़.
- चल संपत्ति (कैश, ज्वेलरी आदि): लगभग ₹139.62 करोड़.
- पारिवारिक नेटवर्थ: अगर उनके पति और बेटे की संपत्ति मिला दी जाए, तो पूरे मार्टिन परिवार की नेटवर्थ ₹4,000 करोड़ के पार पहुंच जाती है.
चुनावी हलफनामा पढ़ने के लिए पीडीएफ खोले
6वीं पास और सादगी भरा जीवन
हजारों करोड़ की मालकिन होने के बावजूद लीमा रोज की शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification) सिर्फ कक्षा 6 (Class VI) है. वे अब तक राजनीति से दूर रहकर अपने परिवार और सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहती थीं, लेकिन अब वे सीधे जनता के बीच अपनी किस्मत आजमा रही हैं.
क्यों दिलचस्प है मुकाबला ?
इस बार तमिलनाडु का चुनाव पारंपरिक दो दलों की लड़ाई तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह एक दिलचस्प ‘थ्री-वे’ मुकाबले में बदल गया है. एक तरफ DMK गठबंधन है, जो सत्ता को बरकरार रखने की कोशिश में जुटा है. दूसरी ओर AIADMK-NDA गठबंधन है, जो मजबूत चेहरों और रणनीति के दम पर वापसी की तैयारी कर रहा है.
वहीं तीसरे मोर्चे के रूप में सुपरस्टार Thalapathy Vijay अपनी नई पार्टी के साथ पहली बार चुनावी मैदान में उतरकर पूरे सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं, जिससे मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक और अनिश्चित हो गया है.
Also Read : नवजात शिशुओं के लिए कैसे बनवाएं आधार कार्ड? जानिए ‘नीले आधार’ के फायदे और अप्लाइ करने का तरीका
