HDFC बैंक का मुनाफा 15 फीसदी बढ़कर 3,865.33 करोड़, HCL टेक का करीब 8 फीसदी

नयी दिल्ली : एचडीएफसी बैंक का शुद्ध मुनाफा चालू वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में 15.14 प्रतिशत बढ़कर 3,865.33 करोड़ रुपये हो गया. वहीं एचसीएल टेक का मुनाफा करीब 8 फीसदी बढ़ा है. निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी को पूर्व वित्तवर्ष की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में 3,356.84 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था. बैंक की कुल […]

नयी दिल्ली : एचडीएफसी बैंक का शुद्ध मुनाफा चालू वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में 15.14 प्रतिशत बढ़कर 3,865.33 करोड़ रुपये हो गया. वहीं एचसीएल टेक का मुनाफा करीब 8 फीसदी बढ़ा है. निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी को पूर्व वित्तवर्ष की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में 3,356.84 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था.

बैंक की कुल आय दिसंबर को समाप्त तिमाही में बढ़कर 20,748.27 करोड़ रुपये हो गयी जो पूर्व वर्ष की समान अवधि के 18,283.31 करोड़ रुपये की कुल आय से 13.48 प्रतिशत अधिक है. वहीं एचसीएल टैक्नालॉजीज की बात करें तो तीसरी तिमाही मुनाफा 7.8 प्रतिशत बढ़कर 2,070 करोड़ रुपये हो गया.

कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है. एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,920 करोड़ रुपये रहा था. चालू वित्त वर्ष की अक्तूबर से दिसंबर अवधि में कंपनी का एकीकृत राजस्व 14.2 प्रतिशत बढकर 11,814 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पिछले साल इसी अवधि में यह 10,341 करोड़ रुपये रहा था.

अलोच्य अवधि में अमेरिकी डालर के लिहाज से कंपनी का शुद्ध लाभ 5.2 प्रतिशत बढ़कर 30.60 करोड़ डालर रहा जबकि राजस्व 11.4 प्रतिशत बढ़कर 1.74 अरब डालर रहा. कंपनी ने कहा है कि वर्ष 2016-17 के दौरान उसकी कुल राजस्व वृद्धि 12 से 14 प्रतिशत के दायरे में रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >