एशिया प्रशांत क्षेत्र में दूसरे देशों के मुकाबले अगले साल भारत में होगी सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि

सिंगापुर: अगले साल एशिया-प्रशांत क्षेत्र की उभरती अर्थव्यवस्थाओं में भारत और वियतनाम में सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि होगी जो क्रमश: 10.8 प्रतिशत और 9.2 प्रतिशत के आसपास रहेगी.वैश्विक सलाहकार कंपनी मर्सर की ‘कंपनसेशन प्लानिंग फॉर 2017′ रपट के मुताबिक 2017 में भारत में 10.8 प्रतिशत और वियतनाम में 9.2 प्रतिशत वेतन वृद्धि होने का अनुमान […]

सिंगापुर: अगले साल एशिया-प्रशांत क्षेत्र की उभरती अर्थव्यवस्थाओं में भारत और वियतनाम में सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि होगी जो क्रमश: 10.8 प्रतिशत और 9.2 प्रतिशत के आसपास रहेगी.वैश्विक सलाहकार कंपनी मर्सर की ‘कंपनसेशन प्लानिंग फॉर 2017′ रपट के मुताबिक 2017 में भारत में 10.8 प्रतिशत और वियतनाम में 9.2 प्रतिशत वेतन वृद्धि होने का अनुमान है.

रपट के अनुसार हांगकांग में यह वृद्धि 4.2 प्रतिशत और सिंगापुर में 4.1 प्रतिशत के आसपास रहेगी.जापान में वेतन वृद्धि 2.2 प्रतिशत के निचले स्तर पर रहेगी। इसके अलावा न्यूजीलैंड में 2.8 प्रतिशत और ऑस्ट्रेलिया में 2.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है.कंपनी की यह रपट उसके वार्षिक टोटल रिम्यूनरेशन सर्वेक्षण और द्वि-वार्षिक मार्केट पल्स सर्वेक्षण पर आधारित है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >