आठ साल में पहली बार ओपेक देश कच्चा तेल उत्पादन में कटौती पर राजी, इंडोनेशिया हुआ बाहर

वियना : तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक के सदस्य देशों ने बुधवार को यहां उत्पादनमें कटौती पर विचार-विमर्श किया और कटौती पर राजी हुए. इससे प्रमुख बाजारों में तेल कीमतों मेें तेजी देखने को मिली. ओपेक आठ साल में पहली बार उत्पादन में कटौती पर विचार कर रहा है और उस पर लगभग सहमति […]

वियना : तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक के सदस्य देशों ने बुधवार को यहां उत्पादनमें कटौती पर विचार-विमर्श किया और कटौती पर राजी हुए. इससे प्रमुख बाजारों में तेल कीमतों मेें तेजी देखने को मिली. ओपेक आठ साल में पहली बार उत्पादन में कटौती पर विचार कर रहा है और उस पर लगभग सहमति बन गयी है.

2008 के बाद पहली बार ओपेक कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती करेगा. ओपेक में क्रूड उत्पादन में 12 लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती पर सहमति बनी है. ओपेक देशों के लिए कच्चे तेल उत्पादन की नयी सीमा करीब 3.25 लाख करोड़ बैरल तय की गयी है.

सऊदी अरब के लिए क्रूड उत्पादन की सीमा कम कर एक करोड़ बैरल कर दी गयी है, वहीं ईरान के लिए इसे 37 लाख 97 हजार बैरल किया गया है. जबकि इंडोनेशिया ओपेक से बाहर हो गया है. इस कारण उसके हिस्से का कोटा दूसरे देशों में बांटा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >