1.27 करोड़ सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, आठवें वेतन आयोग की मिल गई मंजूरी

8th Pay Commission: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन और पेंशनभोगियों के भत्तों में संशोधन के लिए 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है.

8th Pay Commission: मोदी सरकार ने गुरुवार को केंद्र के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आठवें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है. इस फैसले से देशभर में लाखों सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा होने की संभावना है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में संशोधन करने के लिए आठवें वेतन आयोग को मंजूरी प्रदान की है.

1947 से अब तक सात वेतन आयोग लागू

केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में एक प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी कि 1947 से अब तक कुल सात वेतन आयोग लागू किए जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नियमित वेतन आयोग बनाने का संकल्प लिया था, जिसके अंतर्गत 2016 में सातवें वेतन आयोग की शुरुआत हुई. यह आयोग 2026 तक प्रभावी रहना था, लेकिन सरकार ने इसे तय समय से पहले ही लागू कर दिया.

वेतन आयोग का गठन हर दस साल में किया जाता है, ताकि सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में समय-समय पर आवश्यक संशोधन किए जा सकें. यह संशोधन महंगाई और अन्य आर्थिक कारकों को ध्यान में रखकर किया जाता है. सातवें वेतन आयोग से पहले छठे,पांचवें,पांचवें और चौथे वेतन आयोग का कार्यकाल भी दस-दस वर्षों का था.

सातवें वेतन आयोग का गठन 2014 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान हुआ था. इसके बाद 2016 में मोदी सरकार ने इसकी सिफारिशों को लागू किया.

पेंशनभोगियों को भी मिलेगा लाभ

8वें वेतन आयोग के लागू होने से पेंशनभोगियों को भी फायदा होगा. नई वेतन संरचना के तहत मौजूदा न्यूनतम पेंशन ₹9,000 से बढ़कर ₹17,280 हो सकती है. इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर में भी वृद्धि की संभावना है जिससे कर्मचारियों के वेतन में भत्तों समेत 15-20% की और बढ़ोतरी हो सकती है. 

Also Read: पंजाब नेशनल बैंक का बड़ा अपडेट, 23 जनवरी तक करें यह काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >