फिर जेल जाएंगे सहारा प्रमुख, SC ने पैरोल की अवधि बढ़ाने से किया इंकार

नयी दिल्‍ली : सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. आज पैरोल की अवधि बढाने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा झटका दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत रॉय कर पैरोल की अवधि बढ़ाने से इंकार कर दिया है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने […]

नयी दिल्‍ली : सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. आज पैरोल की अवधि बढाने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा झटका दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत रॉय कर पैरोल की अवधि बढ़ाने से इंकार कर दिया है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत रॉय को हिरासत में लेने का आदेश भी दिया है. 6 मई को पैराल पर छूटे सहारा प्रमुख को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त दो महीने की पैरोल दी थी. कोर्ट ने सहारा प्रमुख को 200 करोड़ रुपये जमा कराने का आदेश दिया था. सहारा प्रमुख ने पैसे जमा नही कराए.

वहीं आज सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई को खारिज कर दिया और फिर से सहारा प्रमुख को हिरासत में लेने का आदेश दिया है. हालांकि सहारा प्रमुख के वकीलों ने फिर से एक याचिका दायर की है, जिसपर दोपहर एक बजे सुनवाई की बात कही जा रही है. गौरतलब है 5 मई को मां की मौत के बाद सु‍ब्रत राय को पैराल दी गई थी. यह पैरोल चार सप्ताह की थी. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर पैरोल की अवधि बढ़ाकर 23 सितंबर तक कर दी थी. जिसपर आज सुनवाई हो रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >