स्मृति ईरानी रक्षा बंधन पर सियाचिन में सैनिकों से मिलेंगी

नयी दिल्ली : केंद्रीय कपडा मंत्री स्मृति ईरानी रक्षाबंधन के मौके सियाचिन बेस कैंप जाएंगी जबकि नरेंद्र मोदी सरकार की अन्य महिला मंत्री उस दिन अन्य स्थानों पर सैनिकों से मिलेंगी. रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बताया कि ईरानी 18 अगस्त को सियाचिन बेस कैंप जाएंगी .विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, जल संसाधन मंत्री उमा भारती, […]

नयी दिल्ली : केंद्रीय कपडा मंत्री स्मृति ईरानी रक्षाबंधन के मौके सियाचिन बेस कैंप जाएंगी जबकि नरेंद्र मोदी सरकार की अन्य महिला मंत्री उस दिन अन्य स्थानों पर सैनिकों से मिलेंगी.

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बताया कि ईरानी 18 अगस्त को सियाचिन बेस कैंप जाएंगी .विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, जल संसाधन मंत्री उमा भारती, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी भी सीमावर्ती क्षेत्रों में जाएंगी और वहां सैनिकों के साथ मुलाकात करेंगी. वाणिज्य राज्यमंत्री निर्मला सीतारमण, खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी रक्षा बंधन के मौके पर सैनिकों से मिलेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >