फॉर्च्यून 500 की सूची में सात भारतीय कंपनियां, इंडियन ऑयल रही आगे

न्यूयार्क : दुनिया की बड़ी कंपनियों की फॉर्च्यून 500 सूची में सात भारतीय कंपनियां जगह पाने में कामयाब रही हैं. इनमें इंडियन ऑयल कार्पोरेशन का स्थान सबसे ऊपर रहा है, जबकि ओएनजीसी सूची में स्थान बनाने में नाकाम रही. राजस्व के हिसाब से यह सूची तैयार की गई है. खुदरा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉलमॉर्ट […]

न्यूयार्क : दुनिया की बड़ी कंपनियों की फॉर्च्यून 500 सूची में सात भारतीय कंपनियां जगह पाने में कामयाब रही हैं. इनमें इंडियन ऑयल कार्पोरेशन का स्थान सबसे ऊपर रहा है, जबकि ओएनजीसी सूची में स्थान बनाने में नाकाम रही. राजस्व के हिसाब से यह सूची तैयार की गई है. खुदरा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉलमॉर्ट सूची में पहले स्थान पर है. भारतीय कंपनियों में इंडियन ऑयल कारपोरेशन सबसे उंचे यानी 161वें स्थान पर है. वहीं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी 2016 में इस सूची से बाहर हो गयी है. उसका स्थान निजी क्षेत्र की रत्न एवं आभूषण निर्यात करने वाली कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स ने लिया है जो सूची में 423वें स्थान पर है.

सूची में शामिल सात भारतीय कंपनियों में से चार सार्वजनिक क्षेत्र की हैं. निजी क्षेत्र की तीन कंपनियां रिलायंस इंडस्टरीज, टाटा मोटर्स तथा राजेश एक्सपोर्ट्स सूची में शामिल हैं. निजी क्षेत्र की कंपनियों में रिलायंस इंडस्टरीज सूची में सबसे आगे है. फॉर्च्यून 500 सूची में 54.7 अरब डॉलर की आय के साथ इंडियन आयल 161वें स्थान पर है. पिछले साल यह 119वें स्थान पर थी. इसी तरह रिलायंस इंडस्टरीज भी फिसलकर 215वें स्थान पर आ गयी है. पिछले साल यह 158वें स्थान पर थी. भारत पेट्रोलियम इस साल खिसककर 358वें स्थान पर आ गयी है. पिछले साल यह 280वें स्थान पर थी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम 327वें स्थान से फिसलकर 367वें स्थान पर आ गयी है.
हालांकि,टाटा मोटर्स और भारतीय स्टेट बैंक की स्थिति में सुधार हुआ है. टाटा मोटर्स पिछले साल के 254वें स्थान से 226वें स्थान पर पहुंच गयी है. वहीं स्टेट बैंक इस सूची में 260वें से उपर चढकर 232वें स्थान पर पहुंच गया. इस सूची में वॉलमॉर्ट 48,213 करोड़ डॉलर के राजस्व के साथ पहले स्थान पर रही है. स्टेट ग्रिड 32,960.1 करोड़ डॉलर के राजस्व के साथ दूसरे स्थान पर रही है. वहीं चाइना नेशनल पेट्रोलियम 29,927.1 करोड़ डॉलर के राजस्व के साथ तीसरे स्थान पर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >