रिजर्व बैंक के गर्वनर की दौड़ में अरविंद पनगढ़िया भी शामिल

नयी दिल्ली: रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के उत्तराधिकारी की इसी सप्ताह घोषणा हो सकती है. इस पद के लिये नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढिया, रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर गाकर्ण और राकेश मोहन के नाम आगे चल रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि इस बारे में फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी […]

नयी दिल्ली: रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के उत्तराधिकारी की इसी सप्ताह घोषणा हो सकती है. इस पद के लिये नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढिया, रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर गाकर्ण और राकेश मोहन के नाम आगे चल रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि इस बारे में फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अफ्रीका के चार देशों की यात्रा से कल लौटने के तुरंत बाद लिया जा सकता है. राजन का मौजूदा कार्यकाल 4 सितंबर को समाप्त हो रहा है. राजन ने पिछले महीने यह घोषणा कर सभी को चकित कर दिया कि वह रिजर्व बैंक गवर्नर के पद पर दूसरा कार्यकाल नहीं लेंगे और अध्यापन के क्षेत्र में लौट जायेंगे.

इसके बाद से ही इस पद के संभावित उम्मीदवारों को लेकर अटकलों का दौर चल पड़ा. रिजर्व बैंक गवर्नर के पद के लिये संभावित उम्मीदवारों में 64 वर्षीय पनगढिया का नाम आगे चल रहा है. पनगढिया जी20 शिखर सम्मेलन में भारत के प्रमुख वार्ताकार हैं और वह कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीतिक अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रह चुके हैं. वह विश्व बैंक, आईएमएफ और अंकटाड में भी काम कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >