7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, HRA में 10% की बढ़ोतरी

7th Pay Commission के तहत मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. HRA में 10% की बढ़ोतरी की गई है, जिससे लाखों कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा. इस फैसले से उनकी सैलरी में इजाफा होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

7th Pay Commission: मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए नया साल शानदार बना दिया है. 15 साल बाद पहली बार, हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रांसपोर्ट भत्ते में जबरदस्त बढ़ोतरी कर दी गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुआई में हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी और बस फिर क्या था. कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी.

किसकी सैलरी में कितना उछाल?

सरकारी कर्मचारियों और श्रमिकों के वेतन में जबरदस्त इजाफा हुआ है. नया स्ट्रक्चर देखिए

श्रेणीपहले वाला वेतन (₹/दिन)अब मिलने वाला वेतन (₹/दिन)मासिक वेतन (₹)
अकुशल श्रमिक368.27466.3512,125
अर्धकुशल श्रमिक406.58505.0013,121
कुशल श्रमिक472.85571.0014,844
उच्च कुशल श्रमिक535.35633.0016,469

1 अप्रैल 2025 से ये नया वेतन लागू हो जाएगा. यानी जेब में अब पहले से ज्यादा नोट आएंगे.

सरकार पर कितना पड़ेगा असर?

अब जब सैलरी बढ़ेगी, तो इसका असर सरकार की तिजोरी पर भी पड़ेगा. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि भत्तों में इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर हर साल 1500 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. लेकिन सरकार अपने कर्मचारियों का पूरा ख्याल रखेगी. मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के हेड ऑफ थे स्टेट  अशोक पांडेय ने भी इस फैसले की जमकर तारीफ की. उनका कहना है कि इससे लाखों सरकारी कर्मचारियों और मजदूरों को राहत मिलेगी.

नए साल में सरकार का बड़ा तोहफा

मप्र सरकार ने कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए ये बड़ा फैसला लिया है. बढ़ती महंगाई के इस दौर में अच्छी सैलरी और ज्यादा भत्ता किसी बोनस से कम नहीं. अब सवाल ये है कि अगला तोहफा क्या होगा? सरकार कर्मचारियों को और क्या सुविधाएं दे सकती है? DA बढ़ेगा या प्रमोशन पॉलिसी में आएंगे बदलाव? आने वाले समय में ये भी देखने को मिलेगा. तो फिलहाल सरकारी कर्मचारियों के लिए ये खबर किसी इंद्रधनुष से कम नहीं.

Also Read: किसानों की बल्ले-बल्ले, पीएम किसान की 20वीं किस्त जल्द, जानिए लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >