7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ड्रेस अलाउंस नियम में बदलाव, अब हर महीने मिल सकेगा लाभ

7th Pay Commission की सिफारिश पर ड्रेस भत्ता नियम में बदलाव हुआ है. अब जुलाई के बाद नियुक्त केंद्रीय कर्मचारियों को भी अनुपातिक (proportional) रूप से ड्रेस भत्ता मिलेगा. यह भत्ता वॉशिंग व मेंटेनेंस खर्च समेत कई श्रेणियों के कर्मचारियों को सालाना तय राशि के रूप में दिया जाता है.

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है. वित्त मंत्रालय के अधीन व्यय विभाग (Department of Expenditure – DoE) ने ड्रेस भत्ते (Dress Allowance) के भुगतान से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. पहले यह भत्ता केवल जुलाई के महीने में दिया जाता था, लेकिन अब जो कर्मचारी जुलाई के बाद सेवा में शामिल होंगे, उन्हें भी इसका लाभ अनुपातिक (proportionate) रूप से दिया जाएगा.

जुलाई के बाद नियुक्त हुए कर्मचारी भी होंगे पात्र

वित्त मंत्रालय ने 24 मार्च 2025 को जारी एक कार्यालय ज्ञापन (Office Memorandum) में यह स्पष्ट किया है कि यदि कोई केंद्रीय कर्मचारी जुलाई में ड्रेस भत्ते के भुगतान के बाद सेवा में शामिल होता है, तो उसे सेवा में शामिल होने की तारीख से अगले वर्ष जून तक के महीनों के लिए अनुपातिक रूप से ड्रेस भत्ता मिलेगा.

ड्रेस भत्ता का कैलकुलेशन फॉर्मूला

मंत्रालय द्वारा जारी फार्मूला इस प्रकार है: ड्रेस भत्ता = (सालाना राशि / 12) × सेवा में शामिल होने से जून तक के महीने

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कर्मचारी को सालाना ₹10,000 ड्रेस भत्ता मिलता है और वह दिसंबर में सेवा में शामिल होता है, तो उसे 7 महीने के लिए भत्ता मिलेगा:
(10,000 / 12) × 7 = ₹5833

किन्हें मिलता है ड्रेस भत्ता?

7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार, निम्नलिखित श्रेणियों के कर्मचारियों को ड्रेस भत्ता मिलता है.

कर्मचारी वर्गवार्षिक राशि (₹)
विशेष सुरक्षा समूह (SPG) – ऑपरेशनल₹27,800
SPG – नॉन ऑपरेशनल₹21,225
सेना, वायुसेना, नौसेना, CAPFs, RPF, IPS आदि₹20,000
MNS अधिकारी, DANIPS, ACP (दिल्ली पुलिस)₹15,000
सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क, नारकोटिक्स विभाग₹10,000
कॉर्पोरेट लॉ सेवा, इमीग्रेशन आदि₹10,000
PBORs, रेलवे स्टेशन मास्टर, यूनिफॉर्मधारी स्टाफ₹10,000
ट्रैकमेन, रनिंग स्टाफ, ड्राइवर, MTS, कैंटीन स्टाफ₹5,000
नर्सें₹1,800 प्रति माह

ड्रेस भत्ते में शामिल हैं वॉशिंग और मेंटेनेंस खर्च

7वें वेतन आयोग ने पहले से मौजूद यूनिफॉर्म से जुड़े वॉशिंग अलाउंस और मेंटेनेंस अलाउंस को हटाकर ड्रेस भत्ते में ही सम्मिलित कर दिया था. इसके साथ ही यह भी सिफारिश की गई थी कि जब भी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) 50% बढ़ेगा, तब ड्रेस भत्ते में 25% की वृद्धि की जाएगी.

Alow Read: गधी के दूध से बना पनीर, लेकिन कीमत सुनते ही गला सूख जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >