17 महीने के उच्चतम स्तर तक पहुंची महंगाई दर

नयी दिल्ली: खुदरा महंगाई दर में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है. महंगाई दर दिसंबर में 5.61% थी जो अबबढ़कर 5.69 प्रतिशत हो गयी है. इस बढोत्तरी के साथ ही महंगाई दर 17 महीने के उच्चतम स्तर तक पहुंच गयी है. इन आकड़ों से साफ है कि सरकार महंगाई पर काबू पाने में असफल रही […]

नयी दिल्ली: खुदरा महंगाई दर में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है. महंगाई दर दिसंबर में 5.61% थी जो अबबढ़कर 5.69 प्रतिशत हो गयी है. इस बढोत्तरी के साथ ही महंगाई दर 17 महीने के उच्चतम स्तर तक पहुंच गयी है. इन आकड़ों से साफ है कि सरकार महंगाई पर काबू पाने में असफल रही है.

महीने दर महीने महंगाई दर में हो रही बढोत्तरी खाने पीने की चीजों की कीमत बढ़ा रही है. शहरी इलाकों की महंगाई दर 4.73 फीसदी से बढ़कर 4.81 फीसदी हो गयी वहीं ग्रामीण इलाकों में भी इसका असर पड़ा वहां महंगाई दर 6.32 से बढ़कर 6.48 फीसदी रही. खाने पीने की चीजें भी इसके असर से दूर नहीं रही और यहां महंगाई दर 6.4 फीसदी से बढ़कर 6.85 फीसदी हो गयी . जनवरी में सब्जियों की महंगाई दर 4.63 फीसदी से बढ़कर 6.39 फीसदी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >