दक्षिण कोरिया : 1.20 लाख डीजल कारें वापस मंगाएगी फॉक्सवैगन

सियोल : फाक्सवैगन ने दक्षिण कोरिया में बेची गईं 1,20,000 डीजल कारों को वापस मंगाने की योजना बनायी है. दक्षिण कोरिया के पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि उसे इस संबंध में जर्मन कंपनी से कल एक औपचारिक पत्र प्राप्त हुआ.मंत्रालय ने कहा, ‘‘ कंपनी की योजना 1,20,000 कारें वापस मंगाने की हैं.’ फाक्सवैगन दुनियाभर में […]

सियोल : फाक्सवैगन ने दक्षिण कोरिया में बेची गईं 1,20,000 डीजल कारों को वापस मंगाने की योजना बनायी है. दक्षिण कोरिया के पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि उसे इस संबंध में जर्मन कंपनी से कल एक औपचारिक पत्र प्राप्त हुआ.मंत्रालय ने कहा, ‘‘ कंपनी की योजना 1,20,000 कारें वापस मंगाने की हैं.’ फाक्सवैगन दुनियाभर में अपनी डीजल कारों को वापस मंगा रही है और कोरिया में उसकी यह पहल, इसी का हिस्सा है.

पर्यावरण मंत्रालय ने कोरियाई बाजार में बेचे गए फाक्सवैगन के कई माडलों का उत्सर्जन परीक्षण शुरु करने की भी घोषणा की. इन माडलों में गोल्फ, आडी ए3, जेटा और बीटल शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >