HDFC बैंक ने घटाया आधार दर, 0.35 फीसदी की कटौती

मुंबई : एचडीएफसी बैंक ने आज अपनी आधार दर 0.35 प्रतिशत घटाकर 9.35 प्रतिशत कर दी. यह उद्योग में सबसे कम है. एचडीएफसी बैंक के इस कदम से दूसरे बैंक भी आधार दर में कटौती के लिये कदम उठा सकते हैं. एक सूत्र ने कहा, ‘एचडीएफसी बैंक ने अपनी आधार दर या न्यूनतम ब्याज दर […]

मुंबई : एचडीएफसी बैंक ने आज अपनी आधार दर 0.35 प्रतिशत घटाकर 9.35 प्रतिशत कर दी. यह उद्योग में सबसे कम है. एचडीएफसी बैंक के इस कदम से दूसरे बैंक भी आधार दर में कटौती के लिये कदम उठा सकते हैं. एक सूत्र ने कहा, ‘एचडीएफसी बैंक ने अपनी आधार दर या न्यूनतम ब्याज दर कम कर उद्योग में सबसे नीचे 9.35 प्रतिशत पर लाने का निर्णय किया है. नयी दर मंगलवार 1 सितंबर से प्रभावी होगी.’ फिलहाल भारतीय स्टेट बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक तथा एचडीएफसी बैंक की आधार दर 9.7 प्रतिशत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >