hyundai की कारें अगले महीने से हो जाएंगी 30,000 रुपये तक महंगी

नयी दिल्ली : हुंदै मोटर इंडिया एसयूवी क्रेटा को छोडकर अपने सभी माडलों के दाम अगले महीने से 30,000 रुपये तक बढा देगी. कंपनी ने कहा कि बढी हुई कीमतें एक अगस्त से प्रभावी हो जाएंगी. कंपनी भारत में छोटी कार इयॉन, आई-10, सेडान कार वेरना और सोनाटा एवं प्रीमियम एसयूवी सांता फे की बिक्री […]

नयी दिल्ली : हुंदै मोटर इंडिया एसयूवी क्रेटा को छोडकर अपने सभी माडलों के दाम अगले महीने से 30,000 रुपये तक बढा देगी. कंपनी ने कहा कि बढी हुई कीमतें एक अगस्त से प्रभावी हो जाएंगी. कंपनी भारत में छोटी कार इयॉन, आई-10, सेडान कार वेरना और सोनाटा एवं प्रीमियम एसयूवी सांता फे की बिक्री करती है जिनकी कीमत 3.08 लाख रुपये से 30.21 लाख रुपये के बीच है.

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री व विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने कहा, ‘बढती उत्पादन लागत को देखते हुए दाम बढाना आवश्यक हो गया है. हम लागत वृद्धि का ज्यादातर भार खुद वहन करते रहे हैं, लेकिन इस चुनौतीपूर्ण बाजार के माहौल में हम मूल्यवृद्धि पर विचार करने को बाध्य हैं.’ कंपनी ने इस सप्ताह की शुरुआत में क्रेटा पेश किया जिसका आमंत्रण मूल्य 8.59 लाख रुपये से 13.6 लाख रुपये के बीच है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >