टाटा स्टील के कर्मचारियों ने ब्रिटेन में प्रस्तावित हड़ताल से पहले शुरु की कार्रवाई

लंदन: ब्रिटेन में टाटा स्टील के कर्मचारियों ने अपनी अगले सप्ताह की प्रस्तावित हड़ताल से पहले अनुबंध की शर्तों के तहत जरुरी न्यूनतम काम (वर्क टु रुल) की कार्रवाई शुरु की है. कर्मचारी कंपनी द्वारा ब्रिटेन इस्पात पेंशन योजना में प्रस्तावित बदलावों का विरोध कर रहे हैं. चार ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने 22 जून […]

लंदन: ब्रिटेन में टाटा स्टील के कर्मचारियों ने अपनी अगले सप्ताह की प्रस्तावित हड़ताल से पहले अनुबंध की शर्तों के तहत जरुरी न्यूनतम काम (वर्क टु रुल) की कार्रवाई शुरु की है. कर्मचारी कंपनी द्वारा ब्रिटेन इस्पात पेंशन योजना में प्रस्तावित बदलावों का विरोध कर रहे हैं.

चार ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने 22 जून को 24 घंटे की पूर्ण हड़ताल से पहले ओवरटाइम से भी इनकार कर दिया है. चार ट्रेड यूनियनों यूनाइट, कम्युनिटी, जीएमबी तथा उकाट ने हाल में हड़ताल के पक्ष में मतदान किया है. यह पिछले 30 साल में ब्रिटेन में इस्पात क्षेत्र में सबसे बड़ी औद्योगिक कार्रवाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >