ढांचागत मंत्रालयों के मंत्रियों के साथ मोदी की बैठक आज

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुनियादी ढांचा क्षेत्रों से संबंधित मंत्रालयों के मंत्रियों की बैठक बुलाई है. इनमें सडक परिवहन एवं जहाजरानी, नागर विमानन, बिजली तथा नयी और नवीन ऊर्जा मंत्रालय शामिल हैं. बैठक में परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की जाएगी और भविष्य के लिए कार्रवाई योजना बनाई जाएगी. एक सूत्र […]

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुनियादी ढांचा क्षेत्रों से संबंधित मंत्रालयों के मंत्रियों की बैठक बुलाई है. इनमें सडक परिवहन एवं जहाजरानी, नागर विमानन, बिजली तथा नयी और नवीन ऊर्जा मंत्रालय शामिल हैं. बैठक में परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की जाएगी और भविष्य के लिए कार्रवाई योजना बनाई जाएगी.

एक सूत्र ने कहा कि बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे. इस बैठक में बुनियादी ढांचा मंत्रालयों के मंत्री व सचिव शामिल होंगे. बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली, सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री सुरेश प्रभु तथा बिजली मंत्री पीयूष गोयल शामिल होंगे. इसके अलावा इन विभागों के सचिव भी बैठक में शामिल होंगे.

समझा जाता है कि प्रधानमंत्री बैठक में बुनियादी ढांचा विकास गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और इन क्षेत्रों को प्रोत्साहन देने के उपायों पर चर्चा करेंगे. सरकार के लिए बुनियादी ढांचा प्राथमिकता वाला क्षेत्र है. मोदी के एजेंडा में भी यह सबसे उपर है. जेटली ने अपने बजट भाषण में देश में बुनियादी ढांचा विकास के लिए कई उपायों की घोषणा की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >