अप्रैल में हुंदै की बिक्री 2.6 प्रतिशत बढकर 51,505 कारों की रही

नयी दिल्ली : हुंदै मोटर इंडिया ने अप्रैल में अपनी कुल बिक्री में 2.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. इस दौरान, कंपनी ने 51,505 कारों की बिक्री की. कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि बीते वर्ष की इसी अवधि में उसने 50,222 कारें बेची थीं. घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 9.5 […]

नयी दिल्ली : हुंदै मोटर इंडिया ने अप्रैल में अपनी कुल बिक्री में 2.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. इस दौरान, कंपनी ने 51,505 कारों की बिक्री की. कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि बीते वर्ष की इसी अवधि में उसने 50,222 कारें बेची थीं. घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 9.5 प्रतिशत बढकर 38,601 कारों की रही जो अप्रैल, 2014 में 35,248 कारों की थी. हालांकि, कंपनी का निर्यात 13.8 प्रतिशत घटकर 12,904 कारों का रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >