271 अंकों की तेजी के साथ सेंसेक्‍स 28805 पर बंद, निफ्टी पहुंचा 8814 पर

मुंबई :शेयर बाजार में आज तीसरे दिन भी जबरदस्‍त तेजी देखने को मिली. बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स आज 271 अंकों की बढ़त के साथ 28,805 अंक पर पहुंच गया. वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 86 अंकां की बढ़त के साथ 8,814 अंकों पर बंद हुआ. सेंसेक्‍स में लगभग 1 फीसद की […]

मुंबई :शेयर बाजार में आज तीसरे दिन भी जबरदस्‍त तेजी देखने को मिली. बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स आज 271 अंकों की बढ़त के साथ 28,805 अंक पर पहुंच गया. वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 86 अंकां की बढ़त के साथ 8,814 अंकों पर बंद हुआ. सेंसेक्‍स में लगभग 1 फीसद की तेजी देखी गयी वहीं निफ्टी में 0.66 फीसदी की तेजी दर्ज की गयी.

औद्योगिक आंकडों और खुदरा मुद्रास्फीति से पहले आज कारोबारियों द्वारा शेयर खरीद बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरआती कारोबार में 151 अंक मजबूत हो गया. इसके अलावा आगामी बजट से उम्मीदों और सरकार की ओर से सुधारों की गति तेज किये जाने की संभावना से भी शेयर बाजार में तेजी आई.

बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई-30 में पिछले दो कारोबारी सत्रों के दौरान 306.58 अंकों की बढोतरी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 151.91 अंक अथवा 0.53 फीसद और मजबूती के साथ 28,685.88 अंक पर पहुंच गया.

इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 36.30 अंक अथवा 0.42 फीसद की बढोतरी के साथ 8,663.70 अंक पर पहुंच गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि औद्योगिक आंकडों और खुदरा मुद्रास्फीति से पहले आज कारोबारियों की ओर से वाहन, उपभोक्ता सामान, बिजली, रीयल्टी और पूंजीगत सामान जैसे क्षेत्रों के शेयरों की खरीद बढाये जाने से सेंसेक्स में तेजी आई.

गौरतलब है कि बुधवार को बजट से भारी उम्मीदों के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 134 अंक मजबूत खुला था. सेंसेक्स 178.35 अंक मजबूत होकर 28,533.97 अंक पर बंद हुआ था. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी फिर से 8,600 अंक के उपर पहुंच गया है. सुधार प्रक्रिया में तेजी आने तथा आगामी बजट को लेकर उम्मीद के बीच प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >