निर्यातकों को एसएलआर में कमी से बैंकों से ब्याज दर में कटौती की उम्मीद

कोयंबतूर : तिरपुर निर्यातक संघ ने आज उम्मीद जाहिर की कि आरबीआई द्वारा सांविधिक नकदी अनुपात में 0.50 प्रतिशत की कटौती से बैंक ऋण देने की प्रक्रिया बढाएंगे और अपनी ब्याज दरें भी घटाएंगे. संघ के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने एक बयान में आरबीआई द्वारा एसएलआर में 0.50 प्रतिशत की कटौती कर 22 प्रतिशत से […]

कोयंबतूर : तिरपुर निर्यातक संघ ने आज उम्मीद जाहिर की कि आरबीआई द्वारा सांविधिक नकदी अनुपात में 0.50 प्रतिशत की कटौती से बैंक ऋण देने की प्रक्रिया बढाएंगे और अपनी ब्याज दरें भी घटाएंगे.
संघ के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने एक बयान में आरबीआई द्वारा एसएलआर में 0.50 प्रतिशत की कटौती कर 22 प्रतिशत से घटाकर 21.50 करने के फैसले का स्वागत किया जो सात फरवरी को शुरु होने वाले पखवाडे से प्रभावी होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि बैंक ऋण देने की प्रक्रिया बढाएंगे और अपनी ब्याज दरें भी घटाएंगे तथा बैंकों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी.
वह आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन द्वारा आज वित्त वर्ष 2014-15 की मौद्रिक नीति की छठी द्वैमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा पर प्रतिक्रिया दे रहे थे.
उन्होंने कहा कि बैंकों को बुने वस्त्रों के निर्यात की इकाइयों के समर्थन में आगे आना चाहिए ताकि वृद्धि दर बरकरार रखी जा सके और सुविधाओं में निवेश किया जा सके क्योंकि चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में तिरपुर से रिकार्ड 15,000 करोड रुपए का निर्यात हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >