निवेशकों के लिए भारत बना दूसरा सबसे पसंदीदा बाजार

नयी दिल्ली: वैश्‍विक वित्‍तीय सेवा कंपनी एचएसबीसी ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि नवंबर के महीने में एशियाई बाजार पर भरोसा दिखाते हुए विदेशी संस्‍थागत निवेशकों ने अब तक कुल 5.3 अरब डॉलर का निवेश किया है. जिसमें से अकेले भारत में ही 1.4 अरब डॉलर का निवेश किया गया है. एचएसबीसी की रिपोर्ट […]

नयी दिल्ली: वैश्‍विक वित्‍तीय सेवा कंपनी एचएसबीसी ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि नवंबर के महीने में एशियाई बाजार पर भरोसा दिखाते हुए विदेशी संस्‍थागत निवेशकों ने अब तक कुल 5.3 अरब डॉलर का निवेश किया है. जिसमें से अकेले भारत में ही 1.4 अरब डॉलर का निवेश किया गया है.

एचएसबीसी की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो महीने की लगातार बिकवाली के बाद विदेशी संस्‍थागत निवेशकों ने एशिया के बाजारों में अपना भरोसा जताया और नवंबर में पुंजी प्रवाह किया गया.

एशियाई अर्थव्‍यवस्‍थाओं में पहले स्‍थान पर चीन सबसे लोकप्रिय बाजार पुंजी निवेश बाजार रहा जबकि भारत दूसरे स्‍थान पर सबसे पसंदीदा बजार रहा. वहीं तीसरे स्‍थान पर निवेश के मुद्दे पर एशियाई देशों में थाईलैंड रहा.

वित्‍तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी एचएसबीसी ने कहा कि 24 नवंबर तक इस क्षेत्र में अबतक 5.3 अरब डॉलर का निवेश हो चुका है. सबसे अधिक निवेश ताईवान में हुआ यह 2.3 अरब डॉलर था.
वहीं भारत में दूसरा सबसे बडा निवेश 1.4 डॉलर का हुआ. बता दें कि अब तक इस साल भारत में विदेशी संस्‍थागत निवेशकों ने कुल 38.7 अरब डॉलर का निवेश किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >