एचएसबीसी की सूची के आधे खातों में कोई धन नहीं: एसआईटी

नयी दिल्ली: काले धन पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पाया है कि उसको दी गयी एचएसबीसी बैंक के खाताधारकों की सूची के लगभग आधे खातों में कोई धन नहीं है जबकि सूची में सौ से अधिक नाम दोहराए गए हैं. इससे इनके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई की संभावना में बाधा हो सकती […]

नयी दिल्ली: काले धन पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पाया है कि उसको दी गयी एचएसबीसी बैंक के खाताधारकों की सूची के लगभग आधे खातों में कोई धन नहीं है जबकि सूची में सौ से अधिक नाम दोहराए गए हैं. इससे इनके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई की संभावना में बाधा हो सकती है.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग अब इस सूची में शामिल 300 इकाइयों के खिलाफ अभियोजन पर विचार कर रहा है. उच्चतम न्यायालय को सरकार द्वारा हाल ही में सौंपी गई इस (एचएसबीसी जिनीवा) सूची में कुल मिलाकर 628 नाम हैं.
एसआईटी ने पाया है कि एचएसबीसी जिनीवा की सूची में लगभग 289 नामों के साथ कोई राशि नहीं है. जबकि सूची में 122 नाम दो बार आए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >