आरबीआई के लिये ब्याज दरों में कटौती का सही समय:आनंद महिन्द्रा

नई दिल्ली : अर्थव्यवस्था में सुधार आने की बात स्वीकार करते हुये महिन्द्रा एण्ड महिन्द्र समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आनंद महिन्द्रा ने आज कहा कि रिजर्व बैंक को अब आर्थिक वृद्धि को बढावा देने के लिये बयाज दरों में कटौती के बारे में सोचना चाहिये. भारत आर्थिक सम्मेलन के अवसर पर अलग से […]

नई दिल्ली : अर्थव्यवस्था में सुधार आने की बात स्वीकार करते हुये महिन्द्रा एण्ड महिन्द्र समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आनंद महिन्द्रा ने आज कहा कि रिजर्व बैंक को अब आर्थिक वृद्धि को बढावा देने के लिये बयाज दरों में कटौती के बारे में सोचना चाहिये.
भारत आर्थिक सम्मेलन के अवसर पर अलग से संवाददाताओं से बातचीत में महिन्द्रा ने कहा कि रिजर्व बैंक के लिये ब्याज दरों में कटौती का यह सही समय हो सकता है. उन्होंने कहा कि पिछले महीनों में मुद्रास्फीति उंची रहने की वजह से रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती नहीं कर पाया लेकिन अब जरुरत बदल गई है और आज के समय की जरुरत आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >