शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक मजबूत

मुंबई : वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों से उत्साहित कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 150 अंक उछलकर 27,000 अंक के पार पहुंच गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि माह […]

मुंबई : वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों से उत्साहित कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 150 अंक उछलकर 27,000 अंक के पार पहुंच गया.

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि माह के अंत में कारोबारियों द्वारा डेरिवेटिव सौदों के निपटान में तेजी से भी सेंसेक्स में तेजी आई. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल 127.92 अंकों की तेजी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 150.26 अंक अथवा 0.56 फीसद की तेजी के साथ 27,031.08 अंक पर पहुंच गया.

इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 38.80 अंक अथवा 0.48 फीसद सुधरकर 8,066.40 अंक पर पहुंच गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों से उत्साहित कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार में तेजी आई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >