शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 45 अंक कमजोर

मुंबई : कोषों एवं निवेशकों की ओर से मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफा वसूली किये जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 45 अंक कमजोर हो गया. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 कल 27,319.85 अंक पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 45.92 अंक अथवा 0.17 […]

मुंबई : कोषों एवं निवेशकों की ओर से मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफा वसूली किये जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 45 अंक कमजोर हो गया.

बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 कल 27,319.85 अंक पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 45.92 अंक अथवा 0.17 फीसद कमजोर होकर 27,273.93 अंक पर आ गया.

इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 15.10 अंक अथवा 0.18 फीसद कमजोर होकर 8,158.80 अंक पर आ गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोषों एवं निवेशकों की ओर से धातु, उपभोक्ता सामान, बैंकिंग और रीयल्टी क्षेत्र के शेयरों में मुनाफा वसूली किये जाने से सूचकांक में गिरावट आई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >