वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान परकैपिटा इनकम में 6.8 फीसदी वृद्धि का अनुमान

नयी दिल्ली : चालू वित्त वर्ष के दौरान देश की प्रति व्यक्ति आय (परकैपिटा इनकम) एक साल पहले के मुकाबले 6.8 फीसदी बढ़कर 11,254 रुपये प्रति महीने तक पहुंच जाने का अनुमान है. मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह अनुमान सामने आया है. इससे पहले वर्ष 2018-19 में देश में प्रति व्यक्ति आय 10,534 […]

नयी दिल्ली : चालू वित्त वर्ष के दौरान देश की प्रति व्यक्ति आय (परकैपिटा इनकम) एक साल पहले के मुकाबले 6.8 फीसदी बढ़कर 11,254 रुपये प्रति महीने तक पहुंच जाने का अनुमान है. मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह अनुमान सामने आया है. इससे पहले वर्ष 2018-19 में देश में प्रति व्यक्ति आय 10,534 रुपये प्रति महीने रही थी.

केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी 2019-20 के राष्ट्रीय आय के पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक, वर्ष 2019- 20 में प्रति व्यक्ति निवल राष्ट्रीय आय 1,35,050 रुपये रहने का अनुमान है. यह आंकड़ा 2018-19 की प्रति व्यक्ति आय 1,26,406 रुपये के मुकाबले 6.8 फीसदी अधिक है.

दरअसल, प्रति व्यक्ति आय का आंकड़ा किसी देश में समृद्धि का शुरुआती संकेतक माना जाता है. विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन की वजह से 2019-20 के दौरान देश की आर्थिक वृद्धि दर पिछले 11 साल के निम्न स्तर पांच फीसदी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >