राजस्व सचिव ने कहा, आयकर ने नवंबर तक 1.57 लाख करोड़ रुपये का कर रिफंड जारी किया

नयी दिल्ली : आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक 1.57 लाख करोड़ रुपये का कर रिफंड जारी किया है. इससे पिछले वित्त वर्ष की पूरी अवधि में विभाग ने 1.23 लाख करोड़ रुपये का कर रिफंड जारी किया था. राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी […]

नयी दिल्ली : आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक 1.57 लाख करोड़ रुपये का कर रिफंड जारी किया है. इससे पिछले वित्त वर्ष की पूरी अवधि में विभाग ने 1.23 लाख करोड़ रुपये का कर रिफंड जारी किया था. राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. पांडे ने यहां संवाददाता सम्मेलन अर्थव्यवस्था में खपत बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से किये गये उपायों के प्रभाव के बारे में जानकारी देने के लिए बुलाया था.

उन्होंने कहा कि इन उपायों से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर को छह साल के निचले स्तर से उबारने में मदद मिलेगी. पांडे ने बताया कि कर रिफंड के मामले 17 फीसदी बढ़कर 2.16 करोड़ पर पहुंच गये हैं. धन के हिसाब से कर रिफंड 27.2 फीसदी अधिक रहा है. उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में अब तक एकीकृत जीएसटी रिफंड के रूप में 38,988 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 56,057 करोड़ रुपये था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >