एमएस धौनी की अगुआई में मास्टर कार्ड ने शुरू की डिजिटल पेमेंट मुहिम की शुरुआत

नयी दिल्ली : भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनी मास्टरकार्ड ने देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए अधिक व्यापारियों व उपभोक्ताओं को जोड़ने की एक मुहिम की बुधवार को शुरुआत की. कंपनी ने जारी बयान में कहा कि उसके ब्रांड अंबेसडर महेंद्र सिंह धौनी भी इस मुहिम ‘टीम कैशलेस इंडिया’ से जुड़े हुए हैं. इसमें […]

नयी दिल्ली : भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनी मास्टरकार्ड ने देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए अधिक व्यापारियों व उपभोक्ताओं को जोड़ने की एक मुहिम की बुधवार को शुरुआत की. कंपनी ने जारी बयान में कहा कि उसके ब्रांड अंबेसडर महेंद्र सिंह धौनी भी इस मुहिम ‘टीम कैशलेस इंडिया’ से जुड़े हुए हैं. इसमें उपभोक्ताओं से ऐसे व्यापारियों का नाम सुझाने को कहा गया है, जो अभी डिजिटल भुगतान स्वीकार नहीं करते हैं.

मास्टरकार्ड ऐसे व्यापारियों को डिजिटल भुगतान स्वीकार करने की संरचना मुहैया कराने के लिए कैट (अखिल भारतीय व्यापारियों का परिसंघ) तथा बैंकों एवं अन्य वित्त संस्थानों के साथ मिलकर काम करेगी. इस मुहिम के तहत 9016861000 पर मिसकॉल करके या ऑनलाइन माध्यम से व्यापारियों को नामांकित किया जा सकता है. धौनी मुहिम को गति देने के लिए व्यापारियों से बात करके उन्हें प्रोत्साहित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >