सेंट्रल बैंक ने मकान और वाहन ऋण को रेपो रेट से जोड़ा, पुराने कर्जधारकों को भी होगा फायदा

मुंबई : सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने रविवार को कहा कि उसने अब रेपो दर आधारित ब्याज दर (आरएलआईआर) पर मकान एवं वाहन ऋण योजना चालू कर दी है. बैंक की रविवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुराने कर्ज को कुछ शुल्क के भुगतान के साथ नयी ब्याज दर […]

मुंबई : सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने रविवार को कहा कि उसने अब रेपो दर आधारित ब्याज दर (आरएलआईआर) पर मकान एवं वाहन ऋण योजना चालू कर दी है. बैंक की रविवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुराने कर्ज को कुछ शुल्क के भुगतान के साथ नयी ब्याज दर व्यवस्था में परिवर्तित कराया जा सकता है.

बैंक एमसीएलआर आधारित मकान एवं वाहन ऋण की पेशकश जारी रखेगा. इसके अलावा बैंक ने सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्योग (एमएसएमई) ग्राहकों को ऋण देने के लिए ईसीएल फाइनेंस के साथ करार किया है. ईसीएल फाइनेंस एडेलविस फाइनेंशियल सर्विसेज की अनुषंगी कंपनी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >