सेंसेक्स 174 अंक की बढत के साथ खुला

मुंबई : रिलायंस इंडस्टरीज के उत्साहजनक तिमाही नतीजों के बीच विदेशी फंडों और छोटे निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 174 अंक की बढत के साथ खुला.इसके अलावा, मानसून की प्रगति में सुधार और अन्य एशियाई बाजारों में तेजी के रख से भी बाजार की धारणा पर सकारात्मक असर पडा. तीस शेयरों […]

मुंबई : रिलायंस इंडस्टरीज के उत्साहजनक तिमाही नतीजों के बीच विदेशी फंडों और छोटे निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 174 अंक की बढत के साथ खुला.इसके अलावा, मानसून की प्रगति में सुधार और अन्य एशियाई बाजारों में तेजी के रख से भी बाजार की धारणा पर सकारात्मक असर पडा.

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 173.83 अंक उपर 25,815.39 अंक पर खुला. पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स में 634 अंक की बढत दर्ज की गई थी. इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 42.80 अंक की बढत के साथ फिर से 7,700 का स्तर पार कर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >