आइटी रिटर्न में देना होगा ई-मेल,मोबाइल नंबर

नयी दिल्ली:समय पर रिफंड सुनिश्चित करने के लिए इस साल आयकर रिटर्न भरनेवाले करदाताओं को अब अपने ई-मेल आइडी तथा मोबाइल फोन की जानकारी कर विभाग को देनी होगी. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर रिटर्न फॉर्म में एक नया कॉलम शुरू किया है, जिसमें ई-मेल आइडी व मोबाइल नंबर देना होगा. आयकर विभाग […]

नयी दिल्ली:समय पर रिफंड सुनिश्चित करने के लिए इस साल आयकर रिटर्न भरनेवाले करदाताओं को अब अपने ई-मेल आइडी तथा मोबाइल फोन की जानकारी कर विभाग को देनी होगी. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर रिटर्न फॉर्म में एक नया कॉलम शुरू किया है, जिसमें ई-मेल आइडी व मोबाइल नंबर देना होगा.

आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि किसी तरह का मुद्दा होने पर करदाता से सीधे संपर्क करने के लिए यह नया कदम उठाया गया है. उन्होंने कहा कि इससे समय पर रिफंड सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >