मुंबई : दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर 20 रुपये फीस देने पड़ सकते हैं. अभी पांच बार बिना फीस चुकाये किसी भी बैंक के एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं.
इंडियन बैंक एसोसिएशन ने रिजर्व बैंक को सुझाव दिया है कि जो ग्राहक अन्य बैंकों के एटीएम से पैसे निकालते हैं, उन पर चार्ज किया जाये.
* 5000 नये एटीएम लगाएगा एसबीआइ
भारतीय स्टेट बैंक चालू वित्त वर्ष के दौरान 5,000 नये एटीएम लगाएगा. बैंक के प्रबंध निदेशक ए कृष्णकुमार ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हमारी इस साल 3000-5000 एटीएम लगाने की योजना है. निदेशक ने बताया कि इस साल 31 मार्च तक एसबीआइ के पास कुल 43,515 एटीएम थे.
एटीएम में लोगों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर एसबीआइ ने यह योजना बनायी है. भीड़ के अलावे लोगों को अन्य बैंकों के एटीएम इस्तेमाल करने पर तय सीमा के बाद अतिरिक्त चार्ज देने होते हैं. बैंक ने लोगों को राहत देने की योजना के तहत यह फैसला लिया है.
