सरकार ने घरेलू रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी पर लगायी रोक

नयी दिल्ली : सरकार ने कर्नाटक, मध्यप्रदेश व केरल में घरेलू रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि पर बुधवार को रोक लगा दी. स्थानीय शुल्कों के चलते इन राज्यों में रसोई गैस महंगी हो गयी थी. पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस आशय का आदेश जारी किया. आधिकारिक बयान के अनुसार, हालांकि जिन राज्यों में कीमतें घटी […]

नयी दिल्ली : सरकार ने कर्नाटक, मध्यप्रदेश व केरल में घरेलू रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि पर बुधवार को रोक लगा दी. स्थानीय शुल्कों के चलते इन राज्यों में रसोई गैस महंगी हो गयी थी. पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस आशय का आदेश जारी किया.

आधिकारिक बयान के अनुसार, हालांकि जिन राज्यों में कीमतें घटी हैं वहां इसका फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा. उल्लेखनीय है कि प्रवेश शुल्क तथा चुंगी कर आदि के चलते इन राज्यों में एलपीजी के दाम बढ़े थे. केरल में एलपीजी की कीमत 4.50 रुपये, कर्नाटक में तीन रुपये, मध्यप्रदेश में 5.50 रुपये तथा उत्तरप्रदेश में एक रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ा था.

इसी तरह हरियाणा व उत्तरप्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत बिकनेवाले केरोसीन की कीमत क्रमश: दो व आठ पैसे बढ़ी थी. वहीं, दूसरी और राज्य शुल्कों में कमी के चलते असम में एलपीजी सिलिंडर 9.50 रुपये, बिहार में 1.50 रुपये तथा महाराष्ट्र में तीन रुपये प्रति सिलेंडर सस्ता हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >