औद्योगिक श्रमिकों के लिए जनवरी में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 6.6 फीसदी रही

नयी दिल्ली : औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी 2019 में बढ़कर 6.6 फीसदी रही. इसकी अहम वजह निश्चित खाद्य वस्तुओं की कीमतें बहुत ऊंची रहना है. श्रम मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी. औद्योगिक श्रमिकों के लिए अलग से तैयार किया जाने वाला उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) पिछले साल जनवरी में […]

नयी दिल्ली : औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी 2019 में बढ़कर 6.6 फीसदी रही. इसकी अहम वजह निश्चित खाद्य वस्तुओं की कीमतें बहुत ऊंची रहना है. श्रम मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी. औद्योगिक श्रमिकों के लिए अलग से तैयार किया जाने वाला उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) पिछले साल जनवरी में 5.11 फीसदी था. दिसंबर 2018 में यह मुद्रास्फीति 5.24 फीसदी रही थी.

इसे भी देखें : खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में घटकर 10 माह के निचले स्तर 3.69 फीसदी पर

बयान के अनुसार, जनवरी 2019 के दौरान खाद्य मुद्रास्फीति 0.97 फीसदी बढ़ी है, जो दिंसबर 2018 में 0.96 फीसदी घटी थी. वहीं, जनवरी 2018 में यह 3.36 फीसदी थी. बयान के अनुसार, जनवरी 2019 के लिए अखिल भारतीय स्तर पर सीपीआई-आईडब्ल्यू छह अंक बढ़कर 307 अंक रहा. दिसंबर से तुलना करने पर यह 1.99 फीसदी बढ़ा है, जबकि जनवरी, 2018 की तुलना में यह 0.70 फीसदी बढ़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >