Repo Rate में 0.25 फीसदी कटौती के बाद अब Interest Rate को जल्द ही घटायेगा SBI

नयी दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा है कि बैंक ने पहले ही ब्याज दर में कटौती की है और कोष की सीमांत लागत नीचे आने पर इसमें और कमी की जायेगी. रिजर्व बैंक ने पिछले सप्ताह रेपो दर को चौथाई फीसदी घटाया था. उसके बाद देश के सबसे […]

नयी दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा है कि बैंक ने पहले ही ब्याज दर में कटौती की है और कोष की सीमांत लागत नीचे आने पर इसमें और कमी की जायेगी. रिजर्व बैंक ने पिछले सप्ताह रेपो दर को चौथाई फीसदी घटाया था. उसके बाद देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने 30 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर ब्याज दर में मात्र 0.05 फीसदी की कटौती की थी.

कुमार ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि हमारे पास जो भी गुंजाइश थी, हमने दरों में कटौती की है. यदि हमारी कोष की सीमांत लागत नीचे आती है, तो हम उसका लाभ ग्राहकों को स्थानांतरित करेंगे. इससे पहले क्रेडाई के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुमार ने कॉरपोरेट बांड बाजार को विकसित करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इससे लंबी अवधि की परियोजनाओं के वित्तपोषण में मदद मिलेगी और बैंकों पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण का बोझ कम हो सकेगा.

कुमार ने कहा कि भारत में अभी बैंकों की प्रमुख भूमिका है. बांड बाजार अभी विकसित नहीं है और पूंजी के लिए काफी हद तक बैंकों पर निर्भर रहना पड़ता है. ऐसे में, हमें बांड बाजार के विकास के लिए अभी काफी कुछ करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >