US-China के बीच ट्रेड वार गहराने के आसार, चीन का व्यापार अधिशेष रिकॉर्ड स्तर पर

बीजिंग : ट्रंप प्रशासन की ओर से भारी भरकम शुल्क लगाने के बावजूद अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष सितंबर में बढ़कर 34.1 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. आधिकारिक आंकड़ों से इसकी जानकारी हुई. इससे दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध को और हवा मिलने की आशंका जतायी जा […]

बीजिंग : ट्रंप प्रशासन की ओर से भारी भरकम शुल्क लगाने के बावजूद अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष सितंबर में बढ़कर 34.1 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. आधिकारिक आंकड़ों से इसकी जानकारी हुई. इससे दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध को और हवा मिलने की आशंका जतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें : US ने चीन को परमाणु प्रौद्योगिकी का निर्यात रोकने के लिए उठाये कदम

चीन के कस्टम (सीमा शुल्क) विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका को चीन का निर्यात बढ़कर 46.7 अरब डॉलर हो गया है, जबकि इस दौरान अमेरिका से आयात घटकर 12.6 अपब डॉलर रह गया है. विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में व्यापारिक मोर्चे पर लगातार तनाव जारी है. अमेरिका ने सितंबर में चीन से आयातित 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर शुल्क लगाया था.

इसके जवाब में चीन ने 60 अरब डॉलर के अमेरिकी आयात पर जवाबी शुल्क लगाया. चीन के सीमा-शुल्क विभाग के प्रवक्ता ली कुइवेन ने ��हा कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार मोर्चे पर तनाव से हमारा विदेश व्यापार विकास प्रभावित हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >