12 जुलाई का पेट्रोल-डीजल रेट अपडेट, कहीं राहत तो कहीं बढ़े दाम, देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price Today 12 July 2026: आज 12 जुलाई के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. अगर आप रोज की तरह आज भी फ्यूल भरवाने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार अपने शहर का ताजा भाव जरूर देख लें.

Petrol Diesel Price Today 12 July 2026: राहत की बात यह है कि देश के ज्यादातर शहरों में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं. हालांकि, पटना में दोनों फ्यूल के दाम बढ़े हैं, जबकि कुछ शहरों में मामूली बदलाव देखने को मिला है. अलग-अलग राज्यों में लगने वाले वैट और स्थानीय टैक्स की वजह से हर शहर में रेट अलग होते हैं.

आज पेट्रोल कितना मिल रहा है?

नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में इसकी कीमत 111.21 रुपये, कोलकाता में 113.51 रुपये और चेन्नई में 107.76 रुपये प्रति लीटर है. गुरुग्राम, नोएडा, लखनऊ, बेंगलुरु, जयपुर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और हैदराबाद समेत अधिकांश शहरों में कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं. वहीं, पटना में आज पेट्रोल की कीमत 56 पैसे बढ़कर 113.93 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

पेट्रोल रेट टेबल:

शहर11 जुलाई का रेट (₹/L)12 जुलाई का रेट (₹/L)बदलाव
रांची105.17106.19+1.02
देवघर105.62105.36-0.26
धनबाद105.62105.36-0.26
जमशेदपुर 105.19105.17-0.02
पटना113.37113.93+0.56
भागलपुर113.61113.610.00
दरभंगा113.90113.59-0.31
गया113.91113.93+0.02
मुजफ्फरपुर114.67114.10-0.57
लखनऊ101.86101.860.00
नई दिल्ली102.12102.120.00
मुंबई111.21111.210.00
कोलकाता113.51113.510.00
चेन्नई107.76107.760.00
गुरुग्राम102.97102.970.00
नोएडा101.96101.960.00
बेंगलुरु111.68111.680.00
भुवनेश्वर108.97108.970.00
चंडीगढ़101.54101.540.00
हैदराबाद115.69115.690.00
जयपुर112.69112.690.00
भोपाल114.54114.540.00

डीजल के दाम में क्या बदलाव हुआ?

डीजल की बात करें तो आज भी ज्यादातर शहरों में कीमतें स्थिर हैं. नई दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में 97.83 रुपये, कोलकाता में 99.82 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर का भाव है. पटना में आज डीजल 55 पैसे महंगा होकर 99.91 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इसके अलावा बाकी प्रमुख शहरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया.

डीजल रेट टेबल: 

शहर11 जुलाई का रेट (₹/L)12 जुलाई का रेट (₹/L)बदलाव
रांची100.41101.31+0.90
देवघर100.77100.56-0.21
धनबाद100.77100.56-0.21
जमशेदपुर 100.42100.41-0.01
पटना99.3699.91+0.55
भागलपुर99.5999.590.00
दरभंगा99.8699.57-0.29
गया99.8999.91+0.02
मुजफ्फरपुर100.58100.05-0.53
लखनऊ95.3695.360.00
नई दिल्ली95.2095.200.00
मुंबई97.8397.830.00
कोलकाता99.8299.820.00
चेन्नई99.5599.550.00
गुरुग्राम95.6495.640.00
नोएडा95.4495.440.00
बेंगलुरु99.5699.560.00
भुवनेश्वर100.68100.680.00
चंडीगढ़89.4789.470.00
हैदराबाद103.82103.820.00
जयपुर97.7897.780.00
भोपाल99.6499.640.00

ये भी पढ़ें: गाड़ी में भरवा रहे हैं E20? जान लें इंश्योरेंस क्लेम पर क्या होगा असर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >