सेंसेक्स की शीर्ष सात कंपनियों का बाजार-पूंजीकरण 90,452 करोड रुपये घटा

नयी दिल्ली : सेंसेक्स की सात शीर्ष कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 90,452.18 करोड रुपये घट गया. सबसे अधिक नुकसान ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्टरीज को हुआ. बीते सप्ताह जिन सात कंपनियों का बाजार मूल्यांकन घटा उनमें रिलायंस इंडस्टरीज, ओएनजीसी, आईटीसी, कोल इंडिया, एसबीआई, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं. वहीं दूसरी ओर […]

नयी दिल्ली : सेंसेक्स की सात शीर्ष कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 90,452.18 करोड रुपये घट गया. सबसे अधिक नुकसान ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्टरीज को हुआ. बीते सप्ताह जिन सात कंपनियों का बाजार मूल्यांकन घटा उनमें रिलायंस इंडस्टरीज, ओएनजीसी, आईटीसी, कोल इंडिया, एसबीआई, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं. वहीं दूसरी ओर टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में हाल में शामिल लार्सन एंड टूब्रो ने लाभ दर्ज किया.

ओएनजीसी का बाजार मूल्यांकन बीते सप्ताह 25,024.81 करोड रुपये घटकर 3,23,611.41 करोड रुपये रह गया, जबकि रिलायंस इंडस्टरीज को 20,266.28 करोड रुपये का नुकसान हुआ और उसका बाजार पूंजीकरण 3,44,284.41 करोड रुपये पर आ गया. कोल इंडिया का बाजार मूल्यांकन 16,675.21 करोड रुपये घटकर 2,34,431.86 करोड रुपये, जबकि एसबीआई का मूल्यांकन 15,928.14 करोड रपये घटकर 1,89,771.41 करोड रुपये रह गया. इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 7,177.95 करोड रुपये घटकर 1,68,911.57 करोड रुपये जबकि आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 4,862.84 करोड रुपये कम होकर 1,63,927.06 करोड रुपये रहा. आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 516.95 करोड रुपये घटकर 2,71,601.20 करोड रुपये रह गया.

हालांकि समीक्षाधीन अवधि में टीसीएस की बाजार हैसियत 3,290.66 करोड रुपये बढकर 4,19,990.45 करोड रुपये पर आ गई. इसी तरह एलएंडटी का बाजार मूल्यांकन 3,534.38 करोड रुपये बढकर 1,43,646.38 करोड रुपये पर पहुंच गया. एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,426.14 करोड रुपये बढकर 1,90,987.90 करोड रुपये पर पहुंच गया. शीर्ष दस कंपनियों की सूची में टीसीएस पहले नंबर पर रही. उसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्टरीज, ओएनजीसी, आईटीसी, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक व एलएंडटी का स्थान रहा. बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 476 अंक गिरकर 24,217.34 अंक पर आ गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >