चौथी तिमाही में आइडिया सेल्यूलर का घाटा तीन गुना बढ़कर 930.6 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली : दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों में शुमार आइडिया सेल्यूलर का शुद्ध घाटा 2017-18 की चौथी तिमाही में लगभग तिगुना होकर 930.6 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी को एक साल पहले इसी तिमाही में 325.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था. इसी तरह मार्च तिमाही में कंपनी का परिचालन कारोबार भी 24.47 […]

नयी दिल्ली : दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों में शुमार आइडिया सेल्यूलर का शुद्ध घाटा 2017-18 की चौथी तिमाही में लगभग तिगुना होकर 930.6 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी को एक साल पहले इसी तिमाही में 325.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था. इसी तरह मार्च तिमाही में कंपनी का परिचालन कारोबार भी 24.47 प्रतिशत घटकर 6,137.3 करोड़ रुपये रह गया.

इसे भी पढ़ेंः Idea cellular ने सरकार से मांगी 100 फीसदी एफडीआई की इजाजत

वहीं, समूचे वित्त वर्ष 2017-18 के लिए घाटा बढ़कर 4,139.9 करोड़ रुपये हो गया, जो 2016-17 में 404 करोड़ रुपये था. पूरे साल के दौरान कंपनी की परिचालन आय घटकर 28,278.9 करोड़ रुपये रह गयी, जो पिछले वित्त वर्ष में 36,676.8 करोड़ रुपये रही थी. कंपनी ने अपने वित्तीय निष्पादन में इस गिरावट के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा व नियामकीय बाधाओं को जिम्मेदार ठहराया है. इसके साथ ही, उसने उम्मीद जतायी है कि वोडाफोन के साथ उसका विलय सौदा जून, 2018 तक सिरे चढ़ जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >