यात्रा के दौरान ग्राहकों के एक रुपया में 5 लाख का बीमा सुविधा देगी OLA

नयी दिल्ली : एप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला अपने ग्राहकों को उसकी कैब में यात्रा के दौरान बीमा सुरक्षा का विकल्प देगी. इस सुविधा का लाभ एक रुपये के भुगतान पर उठाया जा सकता है. इससे यात्रियों को शहर के भीतर यात्रा करने पर बीमा सुरक्षा की सुविधा मिलेगी. कंपनी ने एक […]

नयी दिल्ली : एप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला अपने ग्राहकों को उसकी कैब में यात्रा के दौरान बीमा सुरक्षा का विकल्प देगी. इस सुविधा का लाभ एक रुपये के भुगतान पर उठाया जा सकता है. इससे यात्रियों को शहर के भीतर यात्रा करने पर बीमा सुरक्षा की सुविधा मिलेगी.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके लिए उसने एको जनरल इंश्योरेंस और आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के साथ समझौता किया है. कंपनी देशभर के 110 से ज्यादा शहरों में यह सुविधा देगी. कंपनी पहले ही उससे जुड़े ड्राइवरों को बीमा सुरक्षा देती है.

अब ग्राहकों को पांच लाख के बीमा कवर के साथ-साथ विमान छूटने या सामान खोने का भी बीमा उपलब्ध करायेगी. ओला में शहर के भीतर यात्रा के दौरान यात्री इस बीमा विकल्प को एक रुपये प्रति यात्रा, ओला रेंटल पर 10 रुपये और ओला आउटस्टेशन पर 15 रुपये का भुगतान कर चुन सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >