अच्छी शुरुआत के बाद बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी में कमजोरी का रुख

मुंबर्इ : वैश्विक कारोबार में अच्छी शुरुआत के बाद ऊपरी स्तरों पर गिरावट के बाद बाजार में गिरावट का रुख बरकरार है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने 10,278 तक दस्तक दी, जबकि सेंसेक्स 33,490 तक पहुंचा था. अब निफ्टी 10,250 के नीचे फिसल गया है, जबकि सेंसेक्स की भी सारी बढ़त गायब हो गयी. इसे […]

मुंबर्इ : वैश्विक कारोबार में अच्छी शुरुआत के बाद ऊपरी स्तरों पर गिरावट के बाद बाजार में गिरावट का रुख बरकरार है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने 10,278 तक दस्तक दी, जबकि सेंसेक्स 33,490 तक पहुंचा था. अब निफ्टी 10,250 के नीचे फिसल गया है, जबकि सेंसेक्स की भी सारी बढ़त गायब हो गयी.

इसे भी पढ़ेंः सेंसेक्स 45 अंक चढ़कर नयी ऊंचाई पर, निफ्टी स्थिर, रिकाॅर्ड स्तर से नीचे आया

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिख रही है. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.15 फीसदी है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 सूचकांक में 0.3 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 0.2 फीसदी गिरा है.

फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 11 अंकों की गिरावट के साथ 33,340 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 8 अंक गिरकर 10,234 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

बैंकिंग, आईटी, रियल्टी और पावर शेयरों में दबाव नजर आ रहा है. बैंक निफ्टी 0.4 फीसदी गिरकर 24,390 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी के पीएसयू बैंक सूचकांक में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गयी है. हालांकि, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया और फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >