बजट पर क्या बोला अरुण जेटली परिवार, पत्नी ने दिये कितने नंबर

नयी दिल्ली : बजट पर आम लोग, राजनेता और पार्टियों की प्रतिक्रिया आ रही है लेकिन इस बजट पर अरुण जेटली के परिवार से भी प्रतिक्रिया आयी है.पत्नी संगीता जेटली, बेटे रोहन जेटली और बेटी सोनाली जेटली ने बजट को पूरा नंबर दिया है. जेटली परिवार ने बजट के बाद यह प्रतिक्रिया दी. जेटली का […]

नयी दिल्ली : बजट पर आम लोग, राजनेता और पार्टियों की प्रतिक्रिया आ रही है लेकिन इस बजट पर अरुण जेटली के परिवार से भी प्रतिक्रिया आयी है.पत्नी संगीता जेटली, बेटे रोहन जेटली और बेटी सोनाली जेटली ने बजट को पूरा नंबर दिया है. जेटली परिवार ने बजट के बाद यह प्रतिक्रिया दी. जेटली का भाषण सुनने उनका परिवार आया था.

पत्नी संगीता ने बजट की तारीफ करते हुए संगीता जेटली ने कहा, बहुत शानदार बजट है इसे फुल मार्क्स मिलेंगे. यह चुनावी बजट नहीं है. विपक्ष भले इसकी आलोचना कर रहा है लेकिन बजट में महिला, किसान, नौजवान को ध्यान में रखकर बनाया गया है. पत्नी ने कहा, मैं अरुण जेटली को दस में से नौ नंबर देती हूं. मानवीय चूक’ भी हो सकती है, इसलिए एक नंबर कम दे रही हूं.
पत्नी सोनाली जेटली ने बजट की तारीफ की उन्होंने कहा, इस बजट में गांव का विशेष ध्यान रखा गया है. गांवों पर ध्यान देना जरूरी है. बेटे रोहन जेटली ने भी कहा कि यह किसानों से जुड़ा बजट है. युवाओं के रोजगार को ध्यान में रखा गया है नये अवसर पैदा करने की कोशिश की जा रही है. मार्केट अब उबर रहा है . वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखा गया है. बजट में एक लक्ष्य रखा गया है. इसमे दृष्टि है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >